February 24, 2026
FOOTBALL

जमशेदपुर फुटबॉल क्लब अंडर-18 ने एलीट यूथ लीग में रविवार को पटना के बलुआ में अल्फा स्पोट्र्स एकेडेमी को जमशेदपुर स्नष्ट -18 ने रविवार को पटना के बलुआ में अल्फा स्पोर्ट्स एकेडमी पर 3-0 से जीत की।  जेएफसी के गोपाल मुंडा, लॉमसांगज़ुआला और सब्स्टीट्यूट एल्विन के गोल ने आरामदायक जीत सुनिश्चित की, जिन्होंने मैच के बड़े हिस्से में खेल को कंट्रोल किया और शानदार फिनिशिंग के साथ अपनी बढ़त बनायी।

जेएफसी ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और 11वें मिनट में ही बढ़त बना सकती थी लेकिन सफल नहीं हुई.आखिरकार 25वें मिनट में सफलता मिली. दूसरा गोल 75वें मिनट में आया जब सचिन ने एक सही समय पर पास देकर डिफेंस को तोड़ा, जिससे लॉमसांगज़ुआला ने शांति से गोल करके बढ़त को और बढ़ा दिया. 89वें मिनट में, सौमिक के कॉर्नर से बॉक्स में अफरा-तफरी मच गई, और सब्स्टीट्यूट एल्विन का शॉट अल्फा के डिफेंडर से टकराकर नेट में चला गया, जिससे स्कोर 3-0 हो गया।

इस जीत के साथ जेएफसी-18 लीग में अपनी लय बनाए हुए है. उनका अगला मैच 10 जनवरी को भुवनेश्वर में स्न्रह्र एकेडमी के खिलाफ होगा, क्योंकि -18 टीम इस हफ्ते जमशेदपुर में होने वाले रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट लीग क्षेत्रीय ग्रुप स्टेज मैचों पर ध्यान केन्द्रित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *