February 12, 2026
jewl 2

सगुना मोड़ स्थित पेट्रोल पंप मालिक प्रभात कुमार के बंद घर से चोरों ने डेढ़ लाख नकदी और करीब 50 लाख के जेवरात चोरी कर ली। घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया और डीवीआर उखाड़ लिया था। प्रभात कुमार की पत्नी पल्लवी यादव ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। वहीं, आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

गृहस्वामी राम सुफल सिंह ने बताया कि बच्चों की पढ़ाई को लेकर पुत्र प्रभात कुमार और पुत्रवधू बेंगलुरु गए थे। घर का पिछले भाग का कमरा बंद था। चोर घर की स्थिति से जैसे परिचय थे। पीछे से चोर घर घुसें और घटना को अंजाम दिया। चोरों ने कमरे को एक-एक कर खंगाल दिया। चोरी की खबर पाकर रविवार को प्रभात पत्नी के साथ लौटे।

पल्लवी ने बताया कि घर में ताला बंद था। दो जुलाई को एक कर्मी को घर से कुछ कागजात का फोटो कापी के लिए बोली थी। जब वह घर पहुंचा तो फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी। रविवार को वापस लौटकर आई तो थाने में शिकायत दर्ज कराई। चोरों ने घर में रखे करीब डेढ़ लाख नगद और 50 लाख के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। वहीं आसपास में लगे लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *