March 10, 2026
thief

रूपसपुर में सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक और निजी स्कूल संचालक के बंद फ्लैट से चोरों ने तीस हजार नकद समेत लाखों के जेवरात चोरी कर ली। घटना अभियंता नगर में गीतांजलि विहार अपार्टमेंट की है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। सीसीटीवी में तीन संदिग्ध रात्रि ढाई बजे के आसपास अपार्टमेंट में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

गीतांजलि विहार अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 102 निवासी सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक भुपेश कुमार सपरिवार पांच जुलाई से अपने गांव बेगूसराय गये हुए थे। फ्लैट संख्या 201 निवासी राहुल कुमार निजी स्कूल संचालक है। वे अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए 13 जुलाई को दिल्ली चले गये हैं। दोनों फ्लैट बंद रहने का फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना पाकर पहुंचे राहुल कुमार के ससुर ने

बताया कि बेटी ने फ्लैट में चोरी की जानकारी दी। यहां आकर देखा कि चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात समेत अन्य सामान गायब थे। वहीं, भुपेश कुमार ने बताया कि चोरों ने करीब 15 हजार नकदी और तीन लाख के जेवर लेकर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *