February 11, 2026
soldier

वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर बलभद्र उर्फ गौसपुर बरियारपुर पंचायत निवासी नंदकिशोर सिंह के पुत्र कुंदन कुमार सिंह की ड्यूटी के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत हो गयी। वे अरुणाचल प्रदेश के आर्मी पोस्ट 9 ग्रेनेडियर मन्चुका पोस्ट पर तैनात थे।

मन्चुका पोस्ट वह काफी ऊंचाई पर है। वहां ऑक्सीजन लेकर जवान ड्यूटी करते हैं। ड्यूटी के दौरान ही ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना सेना के कर्नल ने उनके पिता को फोन कर दी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुंदन कुमार का शव मंगलवार को उनके गांव गौसपुर बरियारपुर सेना के जवानों द्वारा लाया जाएगा। उसके बाद आगे की प्रक्रिया निभाई जाएगी। कुंदन कुमार चार भाइयों में सबसे बड़े थे । 5 साल पहले उनकी शादी हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *