जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के एमबीए विभाग की ओर से ‘होली रे’ आयोजित की गई जिसमें छात्रां ने संगीत के धुनों से सराबोर होकर समां बांधा।
सफेद पोशाक पहने छात्राओं ने अपने ऊर्जावान नृत्यों व बॉलीवुड के सदाबहार गानों से पूरे माहौल को मंत्रमुग्ध कर दिया. एमबीए संकाय सदस्यों ने भी उत्साह बढ़ाते हुए छात्राओं को मिठाइयां भेंट कीं और खुशनुमा वातावरण का आनंद लिया।
