July 29, 2025

गया जी के वजीरगंज थाने के बिहिआइन गांव में गुरुवार की रात आईटीबीपी के जवान संजय कुमार (34) की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह तबादले के बाद छुट्टी में घर आए थे। पूर्व के रंजिश में उसी गांव के कुछ लोगों घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक के भाई अजय यादव के बयान पर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इसमें घटना को अंजाम देने वाले गांव के ही राजवेन्द्र यादव को मुख्य आरोपित बनाते हुए 15 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गये हैं। पुलिस गिरफ्तारी के लिए संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
वरीय पुलिस अधिक्षक आनन्द कुमार ने पीड़ित परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली है। वजीरगंज के थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया किसंजय कुमार देहरादून में कार्यरत थे। वहां से उनका तबादला छत्तीसगढ़ में हुआ था। वह 14 जुलाई को छुट्टी में घर आए हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *