September 4, 2025

दीदारगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर बिदुपुर सिक्सलेन पर कार और बाइक की टक्कर में छह वर्षीय कौटिल्य कुमार व उसके पड़ोसी की मौत हो गई। वहीं हादसे में मासूम के पिता गंभीर रूप से घायल है। कौटिल्य को इलाज कराने के लिए उसके पिता और पड़ोसी कच्ची दरगाह जा रहे थे।

घटना से आक्रोशित लोगों ने दीदारगंज के पास टायर जला सड़क जाम कर हंगामा किया। सूचना पर फतुहा डीएसपी-1 अवधेश कुमार और दीदारगंज, नदी थाने की पुलिस पहुंचकर उम्र लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। मृतकों की पहचान दीदारगंज थाना क्षेत्र के खासपुर निवासी 31 वर्षीय मनी लाल यादव और उसी मोहल्ले के रहने वाले बसंत कुमार के छह वर्षीय पुत्र कौटिल्य कुमार के रूप में हुई है।

बसंत कुमार अपने पुत्र कौटिल्य कुमार और पड़ोसी मनीलाल यादव के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर अपने पुत्र का इलाज कराने के लिए कच्ची दरगाह जा रहे थे। इसी दौरान बिदुपुर सिक्सलेन से आ रही एक तेज रफ्तार कर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कौटिल्य कुमार और मनी लाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बसंत यादव गंभीर रूप से हादसे में दो की मौत के बाद दीदारगंज के पास टायर जलाकर हंगामा करते लोग। घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जलाकरहंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिम ने काफी मशक्कत के बाद आकोशि लोगों को शांत कराया। घटना के बाद-मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *