February 11, 2026
card

भारत-नेपाल सीमा से सटे पानीटंकी क्षेत्र में गुरुवार शाम सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 41वीं बटालियन-सी कंपनी की बार्डर इंटरैक्शन टीम (बीआइटी) ने एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया। कार्रवाई बार्डर पिलर संख्या 90 के समीप ओल्डब्रिज पर हुई। शुरुआत में महिला ने स्वयं को निन्योमन मुर्ती नामक भारतीय बताया, लेकिन दस्तावेज की जांच में कई विसंगतियां सामने आईं। उसके पास इंडोनेशियाई पहचान पत्र भी मिले, जिनमें अलग-अलग नाम दर्ज थे। सख्ती से पूछताछ पर उसने असली नाम नी कडेक सिसियानी बताया और स्वीकार किया कि वह मूल रूप से बाली (इंडोनेशिया) की रहने वाली है। उसने यह भी कबूल किया कि पिछले दस वर्षों से वह मुंबई में रह रही थी। उसने एक एजेंट की मदद से फर्जी तरीके से आधार व पैन कार्ड बनवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *