इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आठ मैच व जमशेदपुर से बाहर चार मैच होंगे. रविवार को आईएसएल की ओर से आधिकारिक फिक्स्चर जारी किया। जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के 13 मैच खेलेंगे, जिसमें जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आठ घरेलू मैच और चार बाहर में मैच शामिल हैंं. ओडि़शा एफसी के खिलाफ आखिरी मैच की तारीख व जगह अभी तय नहीं हुई है।
आईएसएल की शुरुआत 15 फरवरी को जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में मोहम्मडन स्पोर्टिंग के खिलाफ होगी, जो आईएसएल का इस अभियान में पहला प्रतिस्पर्धी मैच होगा और हेड कोच ओवेन कोयल के तहत एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। फिक्स्चर लिस्ट में घर पर कई बड़े मुकाबले शामिल हैं, जिसमें ईस्ट बंगाल एफसी, मोहन बागान सुपर जायंट, केरल ब्लास्टर्स एफसी, चेन्नइयन एफसी, एफसी गोवा व बेंगलुरु एफसी के खिलाफ मैच शामिल हैं, जबकि जमशेदपुर के बाहर में मैच टीम को लीग के कुछ सबसे कठिन विरोधियों के खिलाफ चुनौती देंगे।
आईएसएल में इस बार सबसे अधिक मैच जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में होंगेे. जेएफसी के हेड कोच हेड कोच ओवेन कोयल ने तैयारी व समर्थकों के समर्थन के महत्व पर ज़ोर दिया. यह एक बहुत ही प्रतिस्पर्धी लीग है और हर मैच में हमसे उच्चतम स्तर की उम्मीद होगी।
जेएफसी के होंगे मैच
15 फरवरी- शाम 5 बजे- जेएफसी व मोहम्मडन स्पोर्टिंग (घरेलू)
21 फरवरी- शाम 7.30 बजे- जेएफसी व पंजाब एफसी (घरेलू)
27 फरवरी- शाम 5 बजे- ईस्ट बंगाल एफसी व जेएफसी (जमशेदपुर से बाहर)
6 मार्च- शाम 7.30 बजे-जेएफसी व इंटर काशी (घरेलू)
15 मार्च- शाम 5. बजे- नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी व जेएफसी (घरेलू)
19 मार्च- शाम 7.30 बजे- स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली व जेएफसी (जमशेदपुर से बाहर)
4 अप्रैल- शाम 5 बजे- जेएफसी व मोहन बागान सुपर जायंट (घरेलू)
9 अप्रैल- शाम 7.30 बजे- जेएफसी व मुंबई सिटी एफसी (घरेलू)
18 अप्रैल- शाम 5 बजे- केरल ब्लास्टर्स एफसी व जेएफसी (जमशेदपुर से बाहर)
25 अप्रैल- शाम 7.30 बजे- जेएफसी व चेन्नइयन एफसी (घरेलू)
1 मई- शाम 7.30 बजे- जेएफसी व एफसी गोवा (जमशेदपुर से बाहर)
9 मई- शाम 7.30 बजे- जेएफसी व बेगलुरू एफसी (घरेलू)
