February 12, 2026
whatsapp-image-2025-05-10-at-10.47.42-am

जम्मू के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया है, जहां से ड्रोन लॉन्च किए जा रहे थे. रक्षा सूत्र के हवाले से इसकी जानकारी मिली है.बताया जा रहा है कि ये ड्रोन भारत में हथियार, गोला-बारूद और मादक पदार्थों की तस्करी के लिए भेजे जा रहे थे। सेना की यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश मानी जा रही है। पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन भी शनिवार की सुबह भारत पर ड्रोन्स और मिसाइल से हमले किए। पंजाब के पठानकोट और श्रीनगर एयरबेस में तेज धमाके सुनाई दिए। पंजाब के अमृतसर में भी अटेक हुआ है।इससे पहले शुक्रवार की रात 8:30 बजे के बाद पाकिस्तान ने 4 राज्य राजस्थान, गुजरात, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के 26 शहरों पर ड्रोन अटैक किए गए।श्रीनगर एयरपोर्ट पर भी हमला किया गया। जम्मू के अवंतीपोरा एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन अटैक को नाकाम किया गया। यहां बड़ा धमाका सुना गया। उधर, चंडीगढ़ और अंबाला में हवाई हमले की चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *