February 14, 2026
JAMSHEDHPUR

उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी मूवमेंट, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता तथा भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए। पुलिस पदाधिकारियों को परिभ्रमण मार्ग पर सुरक्षा घेरा सुदृढ़ रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने हेतु आवश्यकता अनुसार ड्रॉप गेट, बैरिकेटिंग आदि कार्य करने का निर्देश दिया गया।

आयोजको को निमंत्रण कार्ड, बैक ड्रॉप, स्पीच नोट, डायस प्लान सहित संपूर्ण कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर समर्पित करने का निर्देश दिया गया।  उपायुक्त ने कहा कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण की जाएं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

बैठक में उप विकास आयुक्त  नागेन्द्र पासवान, निदेशक एनईपी  संतोष गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जिला परिवहन पदाधिकारी  धनंजय, उप नगर आयुक्त  कृष्णा कुमार, एडीएम एसोआर  राहुल जी आनंद जी, ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक, यांत्रिकी विभाग के अभियंता, आयोजन समिति के सदस्य समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *