February 23, 2026
BIHAR (2)

रविवार की शाम मानगो गांधी मैदान में समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द व एकता का संदेश देने के उद्देश्य से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जमाल वारसी, सोहैब खान, शाहबाज खान व शादाब खान के ओर से कराया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता फिरोज खान शामिल हुए।

इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों, स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों व युवाओं ने भाग लिया. सभी ने मिलकर रोजा इफ्तार किया व देश में अमन-चैन, भाईचारे व खुशहाली की दुआ की।  इस मौके पर मुख्य अतिथि फिरोज खान ने कहा कि रमजान का पाक महीना सब्र, इंसानियत व एक-दूसरे की मदद करने की सीख देता है. ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक एकता की मिसाल हैं।

कार्यक्रम के आयोजक जमाल वारसी, सोहैब खान, शाहबाज खान व शादाब खान ने कहा कि इफ्तार पार्टी का उद्देश्य सभी वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी समझ और भाईचारे को बढ़ावा देना व समाज में सकारात्मक संदेश देना है. सभी ने इस आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जो दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *