
आपरेशन सिंदूर के बाद उत्तर बिहार में नेपाल से लगती भारतीय सीमा पर हाई अलर्ट है। पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और पूर्वी चंपारण सीमा पर तैनात एसएसबी के साथ पुलिस के जवान जांच और गश्ती कर रहे हैं। एसएसबी और नेपाली एपीएफ जवानों के साथ सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग हो रही है। वैसे तो पहलगाम में आतंकी हमले के बाद से ही सख्ती है, लेकिन रात से इसे और बढ़ा दिया गया है।
पश्चिम चंपारण में लगती सिकटा, वाल्मीकिनगर सहित अन्य सीमा क्षेत्रों में समुचित पहचान पत्र दिखाने के बाद ही भारत में इंट्री दी जा रही है। करीब आधा दर्जन लोगों को लौटाया गया, जिनके पास पहचान पत्र नहीं था। जिले में एसपी डा. शौर्य सुमन के निर्देश पर संगलवार की रात से ह नेपाल से भारत में प्रवेश करते चीन के चार नागरिक गिरफ्तार रक्सौल (पूर्वी चंपारण): पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी के बीच एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने बुधवार की शाम चीन के चार नागरिकों को रक्सौल से गिरफ्तार किया है। उनके पास भारत का वीजा नहीं है।
चारों अवैध तरीके से नेपाल से भारत में प्रवेश करने के बाद रक्सौल के रास्ते अन्यत्र जाने की फिराक में थे। बताया जाता है कि पुलिस व एसएसबी जवानों ने विदेशी नागरिकों को देखकर छानबीन की। चारों के पास से पासपोर्ट, मोबाइल, घड़ी व आठ हजार युवान बरामद हुए। पासपोर्ट चीन से निर्गत हुआ है। पकड़े गए चीनी नागरिक हि नेपाल बार्डर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस एसएसबी साथ मिलकर विशेष वाहन जांच अभियान चल क्यु हैनसेन (50), हुवांग लिमिन (43), लीं युंघाई (38) व डेन विजोन (41) हैं। चारों चीन के हुनान प्रांत के निवासी बताए जा रहे हैं। उनसे बाईर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं। एजेंसियां उनके पाकिस्तान कनेक्शन की जांच में भी जुटी है। मधुबनी जिले से लगने वाली सीमा पर भी एसएसबी जवानों को हाई अलर्टी में रखा गया है।