March 2, 2026
BIHAR

फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसायटी के एफटीएस युवा जमशेदपुर ने सार्थी एनजीओ के सहयोग से मंदिरों में अर्पित पवित्र फूलों से 100 प्रतिशत प्राकृतिक हर्बल गुलाल बनाने और उसके प्रचार प्रसार की एक अनूठी व प्रेरणादायक पहल की है।

मंदिरों में श्रद्धा से अर्पित फूलों को सम्मानपूर्वक एकत्रित कर उन्हें साफ किया जाता है, प्राकृतिक रूप से सुखाया जाता है और बिना किसी रासायनिक पदार्थ के सुरक्षित तरीके से हर्बल गुलाल में परिवर्तित किया जाता है।

इस प्रक्रिया से एक ओर नदियों में फूलों के विसर्जन से होने वाले जल प्रदूषण को रोका जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इन पवित्र फूलों की गरिमा को बनाए रखते हुए उन्हें समाज के लिए उपयोगी रूप में पुन: समर्पित किया जा रहा है। यह पहल महिलाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर भी प्रदान कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *