फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसायटी (एफटीएस), जमशेदपुर चैप्टर की ओर से दानदाताओं के प्रति सम्मान, कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करने की पावन भावना को आगे बढ़ाते हुए आज एक अत्यंत प्रेरणादायी, गरिमामय एवं भावपूर्ण सम्मान अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत संस्था से जुड़े आदरणीय दानदाताओं को उनके निवास स्थान पर जाकर ससम्मान सम्मानित किया गया। इसी क्रम में एफटीएस के वरिष्ठ सदस्य बलवान सिंह व कृष्णा सिंह (परिवार सहित) तथा एफटीएस जमशेदपुर के फील्ड समन्वयक अखिलेश दुबे व महेश्वरी दुबे (उपाध्यक्ष, एफटीएस जमशेदपुर) को उनके निवास पर सम्मान प्रदान किया गया।
यह सम्मान एफटीएस के कार्यकारी अध्यक्ष सुनील बगड़ोदिया, चिकित्सा शिविर प्रभारी कमल गुप्ता तथा एफटीएस जमशेदपुर के सचिव अभिषेक गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।सम्मान के प्रतीक स्वरूप उन्हें गोबर से निर्मित गौ माता की पर्यावरण–अनुकूल, स्वदेशी एवं अत्यंत आकर्षक कलाकृतियाँ भेंट की गईं। उल्लेखनीय है कि एफटीएस से संबद्ध इकाई द्वारा निर्मित ये गो-आधारित कलाकृतियाँ भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी चेतना तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करती हैं।इस गरिमामय अवसर पर अखिलेश दुबे बलवान सिंह ने सदैव की भाँति विद्यालयों के संचालन हेतु सहयोग राशि प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया। यह संकल्प जनजातीय समाज के शैक्षिक सशक्तिकरण के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता एवं समर्पण भाव को दर्शाता है।
सिंह एवं दुबे परिवार द्वारा किया गया आत्मीय, स्नेहपूर्ण एवं भावनात्मक स्वागत सभी उपस्थित सदस्यों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी एवं स्मरणीय रहा। परिवार ने वित्तीय वर्ष 2026–27 में भी फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल्स सोसायटी द्वारा देशभर में जनजातीय समाज के शैक्षिक, सामाजिक एवं सर्वांगीण उत्थान हेतु संचालित सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की तथा भविष्य में भी निरंतर सहयोग प्रदान करने का दृढ़ विश्वास व्यक्त किया। एफटीएस जमशेदपुर टीम ने जानकारी दी कि यह सम्मान अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा तथा संस्था अपने सभी दानदाताओं के निवास स्थान पर जाकर व्यक्तिगत रूप से उनका अभिनंदन करती रहेगी, ताकि उनके अमूल्य योगदान के प्रति अपनी गहन कृतज्ञता व्यक्त की।
