March 12, 2026
HEALTH (2)

बिष्टुुपुर स्थ्तिा श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में ‘नन्हा सा दिल-जन्मजात हृदय रोग निवारण व उपचार कार्यक्रम’ के तहत बच्चों के लिए नि:शुल्क ईको हार्ट स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया।  इस शिविर में नवजात शिशु से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों की जन्मजात हृदय रोग संबंधी जांच अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञ डा. श्री एम साई गणेश (इको कार्डियोग्राफ सोनोग्राफर) की ओर की गई, जिससे समय रहते बीमारी की पहचान कर बच्चों को उचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

यह जांच पूर्णत: नि:शुल्क थी. शिविर के दौरान करीब 61 बच्चों की जांच की गई, जिनमें सरायकेला व चाईबासा से भी बच्चे शामिल हुए. पूर्वी सिंहभूम जिले से 28 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 14 बच्चों में हृदय रोग की पहचान की गई।

इस जनकल्याणकारी कार्यक्रम के सफल आयोजन में सिविल सर्जन डा. साहिर पाल, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डा. कमलेश कुमार प्रसाद, शिशु रोग विशेषज्ञ डा. राज नारायण तिवारी, नमृता ठाकुर का अहम योगदान रहा। स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके टीम से डा. सोमन कुमार दत्ता, डॉ. किरण, डा. प्रीति रॉय आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *