February 24, 2026
LONE

नवादा पुलिस की एसआईटी ने एक इस्लामिक फायनेंस बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से लाखों की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक साइबर गिरोह का खुलासा किया है।

तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से एसआईटी ने सोमवार को गिरोह के पांच साइबर अपराधियों को छापेमारी कर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के पैंगरी गांव स्थित संड़क से करीब 20 मीटर दक्षिण जामुन के पेड़ के समीप से रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गिरोह के कई सदस्य मौके से भाग निकले।

गिरफ्तार आरोपितों के पास से मौके से दो स्मार्ट फोन व कस्टमर डेटा से संबंधित एक कॉपी बरामद की गयी है। जिसमें विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं के नाम, पता व मोबाइल नंबर समेत अन्य आंकड़े दर्ज हैं। गिरफ्तार किये गये आरोपितों में राजेन्द्र पासवान का बेटा दीपक कुमार (22), राजू सिंह का बेटा रंजय सिंह (30) व नीतीश कुमार (25), नरेश सिंह का बेटा पप्पू सिंह (42) व देवनंदन सिंह का बेटा रवि (26) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *