February 10, 2026
BIHAR

स्वास्थ्य विभाग शहरी स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चार शहर स्वास्थ्य केन्द्रोंं को विस्तार करने का निर्णय लिया है इसके लिए किराये पर भवन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. फिलहार शहरी इलाके में कई यूपीएचसी सिर्फ एक कमरे में चल रहे हैं जिससे मरीजों का न तो बेहतर इलाल मिल रहा और नहीं ही स्वास्थ्य सुविधाएं।

ऐसे में मरीजों को सीमित सुविधाएं दी जाती. किराये पर ऐसे भवन लिए जार रहे जिसमें कम से कम दो चार पहिया व चार दो पहिया वाहनों की सुविधा हो. इसके लिए भवन 1500 से लेकर दो हजार वर्गफीट में होना जरूरी. सिविल सर्जन डा. साहिर पाल के अनुसार सिदगोड़ा, बागुनहातू, आजाद नगर रोड नंबर-17 व जाकिर नगर में स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को विस्तार किया जाएगा।

 भवन का किराया 18 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया जिसमें बिजली व पानी के बिल भी साथ हो. मरीजों को ओपीडी, ब्लड प्रेशर, शुगर, पैथोलॉजी व गर्भवती की नियमित जांच समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *