February 10, 2026
DEAD-1

हरसिद्धि प्रखंड की गायघाट पंचायत के घटुली गांव के चार मजदूरों की शनिवार देर रात गोवा में मौत हो गई। जबकि, अन्य चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार गोवा के मडगांव अस्पताल में चल रहा है। मृतकों में घटुली गांव के अनिल महतो, राजेंद्र महतो, विनोद सिंह और रमेश महतो शामिल हैं। वहीं घायलों में

दिनेश सिंह, राजेश महतो, टुन्ना महतो और नरेश महतो हैं। घायल राजेश महतो गया जिले का निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में चीख- पुकार मच गई। साथ काम कर रहे घटुली गांव के मजदूर राजेश कुमार के अनुसार, सभी गोवा के मडगांव जिले के बेरना थाना क्षेत्र के डेरना टाइटन तहसील कुदरौली में सफी शेख की बिल्डर्स कंपनी में मजदूरी करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *