February 24, 2026
BIH

अररिया के नजदीक बांस लदे एक कंटेनरनुमा ट्रक से 14 कार्टन विदेशी ब्रांड की सिगरेट जब्त की गई। सीमा शुल्क की टीम ने ट्रक को भी जब्त कर लिया। सिगरेट और ट्रक की अनुमानित मूल्य 42.43 लाख रुपये है। दरअसल, सीमा शुल्क विभाग को – सूचना मिली थी कि विदेशी ब्रांड की सिगरेट की तस्करी की जा रही है।

जांच के दौरान कंटेनरनुमा ट्रक के चालक के ऊपरी हिस्से में बनी छत से 14 कार्टन सिगरेट बरामद की गई। फिलहाल इसकी छानबीन की जा रही है कि विदेशी सिगरेट कहां से लाई जा रही थी। तस्करी में कौन-कौन लोग शामिल हैं। इनके पास सिगरेट लाने के वैध कागजात नहीं मिले। सीमा शुल्क आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक के निर्देश में तस्करी के खिलाफ लगातार सघन एवं व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *