February 10, 2026
Flower show

जमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसायटी की ओर से 28 दिसम्बर से एक जनवरी, 2026 तक गोपाल मैदान में फ्लावर शो का आयोजन किया जाएगा जिसमें जमशेदपुर के अलावा कोलकाता, रांची समेत अन्य जगहों के एक्सीबिटर्स आकर स्टॉल लगा रहे हैं. पांच दिवसीय फ्लावर शो का उद्घाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डी बी सुन्दर रामम व टीआरएफ के प्रबंध निदेशक अभिजीत नानौती करेंगे. इस बार फ्लावर शो में 80 हजार से अधिक लोगों के आने का अनुमान हैं।  सोमवार की शाम सेंटर फॉर एक्सीलेेंस ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेसवार्ता में जमशेदपुर हॉट्रिकल्चर सोसायटी अध्यक्ष सुमिता नुपूर व महासचिव डा. अनुराधा महापात्रा ने कहा कि फूलों की खुशबू व रंग-बिरंगी कलाकृतियों से सजी बगिया लोगों को आकर्षित करेगी।

जमशेदपुर हॉर्टिकल्चर सोसायटी की ओर गोपाल मैदान में आयोजित किए जा रहे फ्लावर शो की थीम ‘टॉपिएरी’ रखी गई है. टॉपिएरी जिसका अर्थ होता है फूलों की कलाकृति1 वहीं शो का स्लोगन है ‘फैली है फूलों की कलाकृति, यही है जमशेदपुर की संस्कृति’, जो फूलों की सुंदरता के साथ शहर की सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करता है. उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को फ्लावर शो का पुरस्कार वितरण समारोह होगा जिसमें मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट स्टील मैन्युफैक्चरिंग चैतन्य भानू व जेसीएपीसीपीएल की स्वास्तिका बसु होंगी. उन्होंने कहा कि फ्लावर शो की प्रदर्शनी सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक होंगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए सात अलग-अलग हैंगर बनाए गए हैं. फ्लावर शो प्रतियोगिता कुल 10 वर्गों में आयोजित की जाएगी, जिसमें 208 श्रेणियां शामिल होंगी जिनमें उत्कृष्ट पुष्प, सब्जी, फल, औषधीय व ऑर्नामेंटल पौधों के साथ नवीन डिजाइनों की प्रतियोगिताएं होंगी, जिनमें शौकिया प्रतिभागियों एवं अलग-अलग संस्थानों की भागीदारी रहेगी. उन्होंने कहा कि लोगों के एंट्री का शुल्क दस रुपये रहेंगे. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष करीब 70-75 हजार लोगों ने भाग लिया था।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में 41 नर्सरी स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां पौधे और बागवानी से जुड़ी सामग्री उपलब्ध होगी, वहीं करीब 15 फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील कलिंगानगर, मेरामंडली, नोवामुंडी समेत जमशेदपुर के कई  संस्थाओं के प्रतिभागी भाग लेंगे. 29 व 30 दिसम्बर को शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता 30 दिसम्बर को होगी जिसमें करीब 1000 स्कूली बच्चे भाग लेंगे. 30 दिसम्बर को तकनीकी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. इस मौके पर टाटा स्टील कॉरपोरेट कम्युनिकेशन के हेड राजेश राज, टाटा स्टील यूआईएसएल की सुकन्या दास समेत सोसायटी के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *