December 27, 2025

थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को गोली चलाने के आरोप में दबंगों ने एक किशोर को घर से खींच खंभे में बांधकर बेरहमी से पिटाई की। परिजनों ने किसी तरह हमलावरों के चंगुल से किशोर को मुक्त कराकर उसका इलाज बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में कराया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। वहीं, किशोर की मां ने बाढ़ थाने में तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

किशोर की मां का आरोप है कि आदित्य कुमार, सुनील प्रसाद और रोहन कुमार और अन्य ने बेटे को घर से खींचकर ले गए। इसके बाद उसे पोल से बांधकर बेरहमी से पिटाई की। किसी तरह बेटे को उनके चंगुल से छुड़ाया। लेकिन दबंगों की पिटाई से बेटा गंभीर रूप से जख्मी है।

उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि किशोर द्वारा गोली चलाने के आरोप का केही प्रमाण नहीं मिला है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित की मां के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया। इस मामले किशोर के परिजनों का बयान भी लिया गया है। फिलहाल किशोर का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *