राउंड टेबल इंडिया की राष्ट्रीय व प्रेरणादायक पहल ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी’ के अंतर्गत राउंड टेबल इंडिया एरिया 16 की ओर से झारखंड व ओडि़शा के अलग-अलग शहरों से आए 80 स्कूली बच्चों को हवाई यात्रा के माध्यम से नई दिल्ली ले जाकर एक अविस्मरणीय शैक्षणिक व प्रेरक अनुभव प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर, रांची, संबलपुर, भुवनेश्वर व कटक से चयनित बच्चों ने पहली बार हवाई यात्रा का रोमांचक अनुभव किया। जमशेदपुर से जेजीएसआरटी 224 के चेयरमैन विवेक नरेडी व कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल की राउंड टेबल इंडिया के संरक्षण में संचालित विद्यालय बिष्टुपुर के तीन बच्चों को रांची से दिल्ली हवाई यात्रा के लिए ले जाया गया।
वहीं जेवाईआरटी 338 के ऋषभ अग्रवाल ने एबीआर पब्लिक स्कूल के पांच बच्चे व एक शिक्षक को हवाई यात्रा पर ले जाएगा गया. नई दिल्ली पहुंचने के बाद बच्चों को ठहरने वा भोजन की व्यवस्था की गई थी. बच्चों को राष्ट्रपति भवन भ्रमण कराया गया, जहां उन्होंने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की गरिमा व इतिहास को नजदीक से देखा. इसके पश्चात बच्चों को संसद भवन ले जाया गया, जहां उन्हें केन्द्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ से मिलाया गया. उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें संसद भवन के अलग-अलग कक्षों व संग्रहालयों का भ्रमण कराते हुए भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली की जानकारी दी।
यह अनुभव बच्चों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक और जीवन भर याद रहने वाला रहा. इस मौके पर राउंड टेबल इंडिया जेजीएसआरटी 224 के चेयरमैन विवेक नरेड़ी व व जेवाईआरटी 338 के चेयरमैन ऋषभ अग्रवाल ने कहा कि ‘फ्लाइट ऑफ फैंटेसी’ केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास, सपनों के भविष्य को नई दिशा देने का माध्यम है।
