March 10, 2026
patna 44

महानंदा नदी में सोमवार की देर शाम छह बजे नाव हादसे के शिकार पांच लोग हो गए। इनमें से चार लोगों ने तैरकर अपनी जान बचायी, जबकि एक महिला अब तक लापता है। 24 घंटे से उसकी खोजबीन जारी है। अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। घटना प्राणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काठघर पंचायत के औरलाबाड़ी गांव के समीप घटी है। लापता महिला की पहचान वार्ड संख्या 09 निवासी रोहित मंडल की पत्नी प्रियंका देवी (28 वर्ष) की रूप में हुई है। घटना की जानकारी पाकर मंगलवार को सीओ शिखा कुमारी एवं राजस्व कर्मचारी मृत्युंजय कुमार के साथ औरलाबड़ी गांव पहुंच कर मामले की जानकारी ली। लापता महिला की खोजबीन को लेकर एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि लापता प्रियंका देवी अपने परिजनों के साथ दियारा में खेती कार्य के लिए गई हुई थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *