February 12, 2026
1116041-gdp

फिच रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर के अनुमान को 10 आधार अंकों से घटाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया है।

एक दिन पहले, मूडीज रेटिंग्स ने भी अनुमानों में कटौती करते हुए कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था कैलेंडर वर्ष 2025 के दौरान 5.5 से 6.5 प्रतिशत की सीमा में बढ़ सकती है, जो फरवरी के 6.6 प्रतिशत के अनुमान से कम है। हालांकि, फिच ने वैश्विक व्यापार युद्ध में ‘गंभीर’ वृद्धि की चिंताओं के कारण अगले वित्तीय वर्ष के लिए अनुमानों को बरकरार रखा है।

फिच ने तिमाही वैश्विक आर्थिक परिदृश्य (जीईओ) के अपने विशेष अपडेट में कहा, “किसी भी भरोसे के साथ अमेरिकी व्यापार नीति की भविष्यवाणी करना कठिन है। भारी नीति अनिश्चितता व्यापार निवेश संभावनाओं को नुकसान पहुंचा रही है, इक्विटी मूल्य में गिरावट घरेलू संपत्ति को कम कर रही है, और अमेरिकी निर्यातकों को जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।”

फिच ने 2025 में वैश्विक विकास अनुमानों में 0.4 प्रतिशत अंकों की कटौती की और चीन और अमेरिका की वृद्धि में मार्च जीईओ से 0.5 प्रतिशत अंकों की कटौती की।

फिच ने 2024-25 वित्त वर्ष और मौजूदा 2025-26 वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि अनुमानों में 10 आधार अंकों की कटौती कर क्रमश: 6.2 प्रतिशत और 6.4 प्रतिशत कर दिया है। 2026-27 वित्त वर्ष के लिए वृद्धि दर 6.3 प्रतिशत पर बरकरार रखी गई है। वैश्विक व्यापार युद्ध में हाल ही में हुई गंभीर वृद्धि के जवाब में विश्व विकास के पूर्वानुमानों में भारी कमी की गई है। संयुक्त राज्य अमेरिका की जीडीपी वृद्धि दर 2025 के लिए 1.2 प्रतिशत पर सकारात्मक रहने की उम्मीद है। फिच के अनुमानों के अनुसार, इस साल और अगले साल दोनों में चीन की वृद्धि दर 4 प्रतिशत से नीचे रहने की उम्मीद है, जबकि यूरोजोन में वृद्धि दर 1 प्रतिशत से काफी नीचे रहेगी। इसने कहा कि अमेरिका के ‘मुक्ति दिवस’ टैरिफ में बढ़ोतरी उम्मीद से कहीं ज्यादा खराब थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *