January 15, 2026

जमुई कोर्ट से वापस घर लौट रहे सिकंदरा थाना क्षेत्र के गौहर नगर निवासी दबंग किसान अशोक यादव (53 वर्ष) को बदमाशों ने सोमवार की शाम गोलियों से भून दिया। घटना जमुई-सिकंदरा मार्ग के पद्मावत के पास हुई।
अशोक यादव जमुई कोर्ट में पुत्र की हत्या के मनामले में गवाही देने आए थे। शाम को वे बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी बीच पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया। अशोक यादव को आठ गोलियां लगी हैं। बताया जाता है कि गांव में खेती-
किसानी करने वाले अशोक यादव की उनके गांव के ही एक परिवार से भूमि विवाद को लेकर दुश्मनी चली आ रही थी। इसी रंजिश में तीन साल पहले अशोक यादव के पुत्र विकास कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने का आरोप गांव के ही कामेश्वर पासवान और उनके परिवार वालों पर लगा था। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि अशोक यादव के भय से दूसरे परिवार ने गांव छोड़ दिया था। कुछ ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि अशोक यादव ने कामेश्वर पासवान के घर और खेत जमीन पर कब्जा कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *