मानगो नगर निगम का चुनाव नजदीक आने के साथ ही माहौल भी बनता बिगड़ता जा रहा है. वहीं मानगो की जनता के लिए भी यह चुनाव दिलचस्प बनता जा रहा. राजनीतिक उठा पटक के बीच चुनावी समीकरण भी बदलता जा रहा है. गुरुवार को मानगो नगर निगम की मेयर पद की उम्मीदवार कांग्रेस से निष्कासित जेबा खान को अब राष्ट्रीय जनता दल ने समर्थन कर दिया है. जिलाध्यक्ष शंभू चौधरी के नेतृत्व में समर्थकों ने अब जेबा खान को पूर्ण समर्थन की औपचारिक घोषणा की।
मानगो नगर निगम की मेयर पद की उम्मीदवार जेबा खान के चुनाव कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में राजद के जिलाध्यक्ष शंभू चौधरी ने कहा कि चाहे जो भी हो मानगो का बेटी ही मानगो का मेयर बनेगी. अब बाहरी नहीं बल्कि मानगो की अपनी बेटी मानगो का नेतृत्व करेगी. उन्होंने कहा कि जेबा खान मानगो की धरती से जुड़ी हुई व संघर्षशील, सामाजिक व जन-जन की नेता हैं. उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम के गठन के आंदोलन में ज़ेबा खान जी की ऐतिहासिक भागीदारी रही है. वे केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि मानगो नगर निगम आंदोलन की एक सशक्त आंदोलनकारी रही हैं, इसलिए मेयर पद के लिए वे सबसे उपयुक्त, सबसे योग्य और सबसे मजबूत उम्मीदवार हैं. वहीं जेबा खान ने कहा कि राजद सामाजिक संघर्ष के सबसे बड़े नेता लालू प्रसाद यादव की राजनीतिक संकल्पना है. उन्होंने कहा कि वे लालू प्रसाद यादव जी को अपना आदर्श मानता है।
सीजीपीसी ने किया जेबा खान को सम्मानित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने जेबा खान को सम्मानित किया. इस मौके पर अध्यक्ष भगवान सिंह ने कहा कि जेबा खान ने किसान आंदोलन के दौरान जिस तरह किसानों के समर्थन में आवाज उठायी और पंजाब में बाढ़ आने पर राहत कार्यों में सहयोग किया, वह सराहनीय है. उन्होंने कहा कि हम लोग उनके उस सहयोग के कर्ज़दार हैं। इन्होंने हमेशा इंसानियत व इंसाफ का साथ दिया है और अब वक्त है समाज भी इस चुनाव में इनके साथ खड़ा रहे।
