भागलपुर: तातारपुर थाना क्षेत्र में दवा कारोबारी रौनक केडिया (22) को अपराधियों ने घर से महज 50 मीटर की दूरी पर गोलियों से भून दिया। घटना बुधवार की रात 9.22 बजे की है।
गोली लगने से जख्मी युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया पर उसकी जान नहीं बचाई जां सकी। रात लगभग 11 बजे उसकी मौत हो गई। रौनक को कई गोली मारी गई। पुलिस ने घटनास्थल से पांच गोली अपराधियों ने कारोबारी को मारी।
खोखा और एक पिलेट बरामद किया। मृतक रौनक शहर के सबसे पुराने और मशहूर दवा कारोबारी आत्माराम का पोता और उनके छोटे बेटे बलराम केडिया का छोटा बेटा था। एसएसपी आनंद कुमार और डीएसपी सिटी अजय कुमार चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल का जायजा लिया। परिजनों से बात की।