February 10, 2026
patna 2

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार को रोसड़ा (समस्तीपुर) नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपेंद्र नाथ वर्मा के ठिकानों पर छापेमारी की। पटना और रोसड़ा स्थित आवास तथा रोसड़ा नगर परिषद कार्यालय में छापेमारी की गयी। पटना में आशियाना फेज ट्र राजीवनगर स्थित आवास पर कार्रवाई चल रही है। उनके खिलाफ निगरानी थाने में ज्ञात आय से 86.3 फीसदी अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है।
निगरानी के मुताबिक, प्रारंभिक तलाशी में कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों से करीब 10.50 लाख रुपये नकद और 27 लाख रुपये से अधिक के गहने बरामद हुए है। साथ ही पटना सहित कई जगहों पर 14 जमीन डीड के कागजात मिले हैं। विभिन्न इंश्योरेंस कंपनियों में निवेश की भी जानकारी मिली है। इसके अतिरिक्त एक बैंक पासबुक, एक इनोवा कार और एक स्विफ्ट डिजायर कार भी ब्ररामद हुई है।

निगरानी ब्यूरो के मुताबिक बरामद संपत्तियों की जांच जारी है। आकलन के बाद विस्तृत जानकारी दी जायेगी।निगरानी थाने में मामला दर्ज होने के बाद कार्रवाई की गई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी उपेंद्रनाथ वर्मा के खिलाफ निगरानी थाना कांड संख्या 99/25 दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। निगरानी डीएसपी ने बताया कि आवास की तलाशी के बाद टीम नगर परिषद कार्यालय पहुंची, लेकिन वहां ईओ से संबंधित कोई निजी दस्तावेज नहीं मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *