कुड़मी महतो डॉक्टर्स एसोसिएशन का वनभोज सह मिलन समारोह पूड़ीसिल्ली, डोबो- कंदरबेरा स्थित ‘दि नेचर वाईबिस रिसोर्ट ’ में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात कुड़मी समाज के महान कुशल नेतृत्वकर्ता, दूरदृष्टा व सामाजिक नेता शहीद निर्मल महतो की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया. कुड़मी महतो डॉक्टर्स एसोसिएशन ने डा. राम कृष्णा महतो को प्राचार्य, शहीद निर्मल महतो चिकित्सा महाविद्यालय, धनबाद के पद पर पदस्थापित होने पर साम्मानित किया व केक काट कर बधाई दी।
समारोह की शुरुआत डा. अलोक रंजन महतो व डा. पूनम मेहता ने सभी लोगों का परिचय कराकर किया. डा. सुषमा रानी ने कहा की बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ के तहत समाज के ल?कियों को आगे ब?ने के लिए प्रेरित करना चाहिए. जिला कुष्ठ परामर्शी, पूर्वी सिंहभूम डा. राजीव लोचन महतो ने अपने संबोधन मे कहा कि हम सबको मिल कर समाज के उत्थान के लिए सार्थक पहल करना चाहिए. डा. विजय कुमार व डा. पंकज कुमार ने अपने समाज के युवा पीढ़ी को किसी भी प्रकार के नशा के गिरफ्त से बचने की अपील की. डा. रामकृष्णा महतो ने समाज को जोडऩे व उसके उत्थान के लिए युवाओं को प्रेरित करने की आवश्यकता है।
इसम मौके पर चाकूलिया के पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुरेश चंद्र महतो, डा. शिप्रा कुमारी, डा. पंकज कुमार महतो, डा. अनंत कुमार महतो, डा. विजय महतो, डा. पूनम मेहता, डा. अलोक रंजन महतो, डा सुषमा रानी, डा. बसंत महतो, डा. प्रदीप महतो, डा. रामकृष्णा महतो, डा. रीता महतो व डा. राजीव लोचन, डा. पूनम महतो आदि मौजूद थे।
