March 5, 2026
PTI03_22_2024_000086B

दिल्ली कोर्ट ने मंगलवार को कथित आबकारी घोटाले के सिलसिले में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि 27 अगस्त तक बढ़ा दी। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने केजरीवाल की हिरासत की अवधि बढ़ा दी, जब आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को पहले दी गई न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत 27 अगस्त को केजरीवाल के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर पूरक आरोपपत्र पर विचार कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *