February 27, 2026
SBI DEAD

 बेलसंड (सीतामढ़ी) थाना क्षेत्र के बेलसंड-चंदौली मुख्य प्थ स्थित बागमती नदी के डुमरिया घाट टूटान स्थल के पास रविवार को सुबह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआइ) के फील्ड अधिकारी का पानी में तैरता शव मिला. खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. उनकी पहचान रूपेश कुमार राय (50) के रूप में की गयी है। वह दरभंगा के बहेड़ी थाने के हावीडीह गांव के रहनेवाले थे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बेलसंड ब्रांच में उनकी पोस्टिंग थी. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टस रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पुलिस टीम प्रथम दृष्टया बाइक समेत टूटान स्थल पर पानी में डूबने से मौत की आशंका जता रही है। बताया जा रहा है कि वह शनिवार को शाम 7.30 बजे बैंक बंद कर सीतामढ़ी के डुमरा साइंस कॉलेज के पास अवस्थित अपने डेरा के लिए प्रस्थान किए थे। रात्रि आठ बजे तक नहीं पहुंचने पर पत्नी सोनी कुमारी ने रूपेश के मोबाइल पर फोन मिलाया, फोन बंद मिलने पर इसकी सूचना बेलसंड थाने की पुलिस को दी. पुलिस ने रात भर खोजबीन की। कुछ पता नहीं चला, मॉर्निंग वाक में निकले कुछ ग्रामीणों की नजर तैरते शव पर पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *