
सीमा शुल्क (निवारण) आयुक्तालय पटना के अंतर्गत सीमा शुल्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गया के अधिकारियों ने मंगलवार को 8.36 किलो हाइड्रोपोनिक वीड्स (मारिजुआना/गांजा) और एक किलो चरस जब्त किया। थाइलैंड बैंकॉक से आने वाले यात्रियों के सामान की जांच के दौरान एक यात्री के सूटकेस से यह पकड़ा गया। यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जब्त गांजा और चरस की अनुमानित कीमत 8.56 करोड़ है। पिछले कुछ वर्षों में मादक पदार्थो की यह सबसे बड़ी जब्ती है। इस बड़ी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क पटना के आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक ने सीमा शुल्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गया के अधिकारियों को सराहा है। सीमा शुल्क अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गया के अधिकारियों को थाइलैंड से आने वाले विमान की एक महिला यात्री चेनचीरा दनफायू के सूटकेस मेंकुछ संदेहास्पद सामान दिखा। इसके बाद जांच की गई। जांच में सूटकेस में गांजा और चरस को छुपा कर रखा गया था।