March 10, 2026
kurtha

अरवल जिले जिले के के कुर्था बाजार में कोचिंग संचालक ने दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म किया। घटना के बाद से संचालक फरार है। एसडीपीओ कृत कमल ने बताया कि प्रथम दृष्टया बलात्कार का मामला दिख रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

एफएसएल की टीम को भी नमूना संग्रह के लिए भेजा गया है गुरुवार की सुबह लड़की कुर्था स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने गयी थी। कोचिंग में छुट्टी के बाद संचालक ने उक्त छात्रा को बुलाकर हवश का शिकार बनाया। घटना के बाद लड़की ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी।

परिजन लड़की को लेकर कुर्था हॉस्पिटल गए, यहां से चिकित्सकों ने उसे अरवल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने पहले इस घटना की सूचना महिला थाने को दी। महिला थानाध्यक्ष तत्काल सनहा दर्ज कर एसएफएल की टीम के साथ कुर्था पहुंची। कोचिंग संचालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *