March 15, 2026
ak

दिल्ली आबकारी नीति भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल की जमानत पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर शुक्रवार को लिखा है, “मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि अरविंद केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। यह मौजूदा चुनावों के संदर्भ में बहुत मददगार साबित होगी।”

उल्लेखनीय है कि आबकारी नीति भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया। उन पर शराब नीति मामले में शराब माफियाओं से बड़ी धनराशि लेने और दिल्ली सरकार के राजकोष को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। ईडी ने उन्हें मास्टरमाइंड करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *