March 3, 2026
BIHAR (2)

टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती के उपलक्ष्य में जुबिली पार्क, शहर के कई चौक चौराहे, सडक़ों व ऐतिहासिक बिल्डिंग में आकर्षक लाइटिंग की गई. सोमवार की शाम करीब साढ़े छ: बजे टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने जुबिली पार्क में आकर्षक लाइटिंग का बटन दबा कर उद्घाटन किया. इस मौके उन्होंने शहरवासियों को संस्थापक दिवस की शुभकामनाएं दी. इस मौके पर टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा, टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन, टाटा स्टील के सीईओ व ग्लोबल प्रबंध निदेशक टी वी नरेन्द्रन, कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डी बी सुन्दर रामम, वीपी कलिंगानगर उत्तम सिंह, वीपी सेफ्टी राजीव मंगल, वीपी चैतन्य भानू, वीपी पीयूष गुप्ता, टाटा स्टील यूटिलिटीज एंंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अतुल कुमार भटनागर, रुचि नरेन्द्रन, शैलजा रमन, आर के सिंह, चीफ कॉरपोरेट कम्युनिकेशन सर्वेश कुमार, चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज, प्रणय सिन्हा, हेड कॉरपोरेट कम्युनिकेशन राजेश राजन, टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश सिंह, महामंत्री सतीश सिंह, वाइस प्रेसीडेंट एस आलम, संजय सिंह, राजीव चौधरी, असिस्टेंट सेक्रेट्री नितेश राज, श्याम बाबू, ट्रेजरर अमोद दुबे, टाटा स्टील यूटिलिटीज सर्विसेज श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, अमरनाथ तिवारी, टीएसडीपीएल समेत अन्य यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय समेत कंपनी व यूनियन के पदाधिकारी मौजूद थे।

फोटो इस्पात फाइल में रतन टाटा नाम से

एक लाख फूलों से दिवंगत रतन टाटा का होगा पोट्रेट

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष दिवंगत रतन टाटा की रंगोली बनायी गई थी जबकि इस बार एक लाख फूलों से सजा उनका पोट्रेट होगा जो जे एन टाटा की मूर्ति के पास होगा। उन्होंने कहा कि यह पोट्रेट 18/22 फीट का होगा. उन्होंने कहा कि शहरवासियों के लिए यह आकर्षक होगा।

शहर में इन सडक़ो, पार्क, गोलचक्कर व बिल्डिंग में होगी लाइटिंग

टाटा स्टील के संस्थापक दिवस पर साकची गोलचक्कर, जुबली पार्क गोलचक्कर, सर दोराबजी पार्क, सर्किट हाउस एरिया, सीफई गोल चक्कर, एयरपोर्ट, कदमा सोनारी लिंक रोड, रंकिनी मंदिर, गणेश पूजा मैदान होते हुए कदमा थाना, पोस्टल पार्क, टाटा स्टील यूआईएसएल गोलचक्कर, एग्रिको, बारीडीह, टिनप्लेट काली मंदिर के अलावा लेडी गांधी, सेंटर पॉइंट, बेल्डीह चर्च, आदित्यपुर ब्रिज, शांति हरि टावर, एनटीटीएफ बाग-ए-जमशेद, जुबली पार्क-साकची गेट, पीएन बोस, पिगमेंट, वोल्टास गोलचक्कर, बिरसा मुंडा पार्क, सेंटेनरी पार्क (टिनप्लेट में) पर लाइटिंग की गई है.

ऐतिहासिक बिल्डिंग में लाइटिंग

टाटा वर्कर्स यूनियन ऑफिस, क्लॉक टावर (गोलमुरी), टाटा स्टील यूटिलिटीज सर्विसेज यूनियन ऑफिस, डीसी व एसएसपी ऑफिस, टीएमएच व डिस्पेंसरी, चमरिया गेस्ट हाउस, टाटा स्टील यूआईएसएल कॉर्पोरेट ऑफिस, सेंटर फॉर एक्सीलेंस , टाटानगर रेलवे स्टेशन, एनटीटीएफ इंस्टीट्यूट, टाटा पिगमेंट्स गेट, स्कूल ऑफ होप, फायर टेम्पल, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *