September 20, 2024

मानसून का मौसम शुरू होने वाला है और इसको देखते हुए सेंट्रल वाटर कमीशन ने तीस्ता जल के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए 24 घंटे निगरानी की तैयारी शुरू कर दी है।1मई से मानसून काल प्रारम्भ हो जाता है। उस समय से  तीस्ता के कर्मचारी तीस्ता जल से संबंधित विभिन्न जानकारी के लिए तीन शिफ्ट में दिन-रात काम कर करेंगे।

  तीस्ता जल के बारे में विभिन्न जानकारियां एकत्रित करेंगे। इसके अलावा, कल 2000 क्यूमेक तीस्ता पानी भी छोड़ा गया है।सेंट्रल वाटर कमीशन  के कार्यकर्ता सुधांशु मल्लिक ने कहा कि हम तीस्ता जल से संबंधित विभिन्न जानकारी एकत्र करते हैं।

 उदाहरण के लिए पानी की मात्रा क्या है? धारा कैसी है, पानी में कितनी रेत मिली हुई है वगैरह-वगैरह। साथ ही, जब चेतावनी जारी की जाती है तो हम बांग्लादेश को पानी की मात्रा के बारे में सूचित करते हैं। साल भर में दिन में एक बार पानी मापा जाता है। लेकिन मई से मानसून का मौसम आने पर यह काम 24 घंटे किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *