February 10, 2026
CBI 2

सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के एक गंभीर मामले में 10 वर्षों से फरार आरोपी अमित कुमार सिंह उर्फ राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गुरुवार को बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अमित कुमार मूल रूप से नवगछिया का रहने वाला है। इस कार्रवाई में सीबीआई ने स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया। सीबीआई द्वारा यह मामला 23 जनवरी
2015 को आर्थिक अपराध शाखा-III, नई दिल्ली में दर्ज किया गया था। मुकदमा केरल के त्रिवेंद्रम निवासी पीड़ित आईवी सदानंदन की शिकायत पर दर्ज हुआ था।
शिकायत में आरोप लगाया गया था कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के जाली प्रमाणपत्रों और फर्जी रूप से आरबीआई, सीबीआई तुथा ब्रिटिश पुलिस के अधिकारी बनकर भेजे गए धोखाधड़ी भरे ई-मेल के जरिए उनसे ठगी की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *