February 12, 2026
AGRA

आगरा एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से आगरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ० तीसरी लेन से भी भाहर चल रहे नर कंटेनर में पीछे से घुस गई। इसमें कार ना के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार च चालक व मां-बेटी समेत चार लोगों व की मौत हो गई।

हादसे में दिवंगतों की पहचान 55 वर्षीय सीमा उपाध्याय – पत्नी स्व. अजय उपाध्याय, उनकी अधिवक्ता बेटी 26 वर्षीय आरुषि उपाध्याय निवासी राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद, आरुषि के साथ रहने वाले उसके मामा 52 वर्षीय विनय पाठक पुत्र पशुपतिनाथ पाठक निवासी ग्राम अंबा थाना जादवपुर जिला गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई।

चौथे दिवंगत की पहचान ब्रजेश कुमार यादव निवासी बंसत कुंज दिल्ली के रूप में हुई। इधर, लखनऊ में विभूतिखंड स्थित पिकप ओवरब्रिज पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इसमें बीटेक छात्रा अंजली की मौत हो गई। वह मूलरूप से सिवान की रहने वाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *