February 24, 2026
dead

थाना क्षेत्र अन्तर्गत मोकामा मुख्य मार्ग पर थाना से करीब चार पांच सौ मीटर की दूरी पर शुक्रवार को अपराधियों ने गोली मारकर व्यवसायी की हत्या कर दी। मृतक चंद्रमोहन राय (35 वर्ष) बेगूसराय जिले के हरपुरा, मंझौल निवासी सत्यनारायण राय के पुत्र थे। चंद्रमोहन राय की मोकामा बाजार में कपड़े और बिजली की दुकान है और वो मोकामा शंकरवार टोला में किराए के मकान में रहते थे। मोकामा नगर परिषद के वार्ड संख्या 21, चिंतामनिचक में उनका का ससुराल है। शुक्रवार की रात वो दुकान बंद कर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी और भाग निकले। गोली चंद्रमोहन राय के पेट और हाथ में लगी और वो सड़क किनारे गिर गए। स्वजनों ने चंद्रमोहन की हत्या का आरोप उसके बहनोई और भांजे पर लगाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *