July 22, 2025

शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के नेहरू पथ फ्लाईओवर पर रविवार की दोपहर बस और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो सवार छात्र राहुल सौरभ (27) गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि चालक को हल्की चोटें आईं। छात्र का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। मूल रूप से औरंगाबाद निवासी छात्र पटना में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उधर, घटना के बाद बस और ऑटो चालक फरार हो गए। गांधी मैदान यातायात पुलिस ने बस और ऑटो को जब्त कर लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक ऑटो दोपहर के वक्त यात्रियों को बिठा कर सगुना मोड़ से सचिवालय की ओर जा रहा था। करीब तीन बजे ऑटो नेहरू पथ फ्लाईओवर से गुजर रहा था। पिलर संख्या 70 के समीप ऑटो के आगे जा रही बस के चालक ने ब्रेक लगा दिया।

अचानक से ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रहा ऑटो अनियंत्रित हो गया और वाहन की जोरदार टक्कर बस से हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो में बैठा छात्र राहुल सौरभ बुरी तरह जख्मी हो गया। जबकि अन्य यात्री बाल-बल बच गए। छात्र के पैरों में काफी चोट आई है। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से उसे राजा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। दोपहर के वक्त हुए हादसे के बाद फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। बस और ऑटो के एक लेन खड़े होने की वजह से दानापुर से पटन की ओर आनेवाले लेन में गाड़ियों क लंबी कतार लग गई। घंटे भर जाम क स्थिति बनी रही। बाद में ट्रैफिक पुलि ने बस और ऑटो को हटाया, त जानकर स्थिति सामान्य हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *