February 11, 2026
arrested

किशनगंज : बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर आइसीपी हिली पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के रायगंज सेक्टर के तहत 61 बटालियन बीएसएफ के जवानों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है।

कार्रवाई गुरुवार को की गई। पकड़ा गया घुसपैठिया लब्लू मियां उथबी गोबिंदगंज, गायबांदा (बांग्लादेश) का रहने वाला है। बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि आइसीपी हिली के पास एक खाली ट्रक से उस समय उसे गिरफ्तार किया गया जब ट्रक माल उतारने के बाद बांग्लादेश से भारत लौट रहा था।

पकड़ा गया व्यक्ति खाली ट्रक के जरिए अवैध रूप से भारत की सीमा पार करने की कोशिश कर रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *