March 5, 2026
rg-kar-hospital-incident_large_1847_166

आरजी कर अस्पताल घटना से सही तरीके से कथित तौर पर नहीं निपटने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग करते हुए भाजपा ने शुक्रवार को भी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में अपना प्रदर्शन जारी रखा। 
पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि इसके नेताओं ने एस्पलेनेड क्षेत्र में अपने धरना स्थल पर दिये गए भाषणों में राज्य सरकार की आलोचना की, जबकि कुछ महिला प्रदर्शनकारियों ने अपने खून से रेखाचित्र बनाया और उन्होंने पीडि़ता के लिए न्याय की मांग करते हुए अपने हाथों में तख्तियां ले रखी थीं। आरजी कर अस्पताल में, पिछले महीने एक प्रशिक्षु चिकित्सक से कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई थी।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ”हम कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहने और घटना को ढकने की कोशिश करने को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते हैं। भाजपा 29 अगस्त से धरना दे रही है। इस बीच, विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी-भाटपारा में भाजपा के एक जुलूस का नेतृत्व किया। अधिकारी ने कहा कि बंगाल के लोग मुख्यमंत्री के इस्तीफे के बाद दिल से दुर्गा पूजा उत्सव मनाएंगे। उन्होंने कहा, यह जल्द ही हो सकता है। अधिकारी ने कहा, ”हालांकि, यह व्यक्तिगत पसंद है कि त्योहार कैसे मनाया जाए। हम निश्चित रूप से देवी दुर्गा की पूजा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *