June 4, 2025

 भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के प्रदर्शनों के जवाब में शुक्रवार को कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार, चोरी और षड्यंत्र के खिलाफ आज हल्ला बोल रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज यह नेशनल हेराल्ड घोटाले पर युवा हुंकार है। अब हर चुप्पी टूटेगी, हर जवाब मांगा जाएगा, घोटाले की परतें खोलकर देश को सच बताएंगे। उन्होंने कहा कि नेहरू से लेकर राहुल गांधी ने देश को लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में केवल भ्रष्टाचार ही नहीं हुआ अमानत में खयानत का भी मामला है, क्योंकि गांधी परिवार ने नेशनल हेराल्ड की सम्पत्ति को लूटा है।

उन्होंने कहा कि गांधी परिवार जमानत पर बाहर है और कानूनी लड़ाई लड़ने की बजाय राजनीति कर रहा है। अगर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने चोरी नहीं की है तो वे मुकदमा करें। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने जनता के पैसे की चोरी की है। उन्हें इसका जवाब देना होगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हाथों में ‘नेशनल हेराल्ड : जनता पूछे, जवाब दो हिसाब दो, हेराल्ड के सिकंदर होंगे जेल में’ जैसे प्ले कार्ड लेकर प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *