March 10, 2026
bjp_flag-sixteen_nine

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय पदाधिकारियाें की बैठक 17 अगस्त को होगी। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में आय़ोजित होने वाली बैठक में सभी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन सचिव और राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक के एजेंडे में पार्टी के संगठनात्मक चुनाव, सदस्यता अभियान और आगामी राज्याें में चुनावों की रणनीति पर चर्चा शामिल है। भाजपा अध्यक्ष के चुनाव और चार राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले इस बैठक को अहम माना जा रहा है।
इसी साल चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमें जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड शामिल हैं। इन राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आगे की दिशा तय करने में अहम हो सकते हैं। हरियाणा में भाजपा लगातार दो बार से सत्ता में है, लेकिन हालिया लोकसभा चुनाव में भाजपा को 10 में से 5 सीटें मिली थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *