March 12, 2026
bihar jharkhand

पुलिस को चकमा देते हुए कुख्यात विकास सिंह ने मंगलवार को पटना के सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसपर बिहार और झारखंड में हत्या सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। कई मामले में वह फरार था। दोनो राज्यों की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।बोकारो के स्क्रेप ठेकेदार हत्याकांड में झारखंड पुलिस को बेसब्री से उसकी तलाश थी। लेकिन वह गिरफ्त में नहीं आया और अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद उसे बेऊर जेल भेज दिया गया। विकास सिंह का काफी पुराना और लंबा आपराधिक इतिहास है। बिहार के अलावा वह झारखंड में भी खासा सक्रिय है। अनीसाबाद में पूर्व डिप्टी मेयर अमरावती देवी के पति दीना गोप की हत्या मामले में उसका नाम सामने आया था।

उसपर हत्यारों को हथियार मुहैया कराने के आरोप लगे थे। इस मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई थी और काफी दिनों तक जेल में रहा था। जमानत मिलने पर वह जेल से बाहर आया था। पर सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने स्क्रैप ठेकेदार की हत्या में आया था नाम

झारखंड के बोकारो में स्क्रेप के एक बड़े ठेकेदार की इसी साल जुलाई में हत्या हुई थी। हत्या के इस वारदात में उसकी संलिप्तता सामने आने पर झारखंड पुलिस सरगर्मी से विकास की तलाश में जुटी थी। विकास की गिरफ्तारी के लिए झारखंड पुलिस ने बिहार में कई बार छापेमारी भी की थी। लेकिन उसे दबोचा नहीं जा सका था। विकास पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। लेकिन दो को छोड़कर बाकी में उसे जमानत मिल गई। पर उनकी जमानत रद्द हो गई थी। बताया जाता है कि इस मामले में विकास सिंह ने आत्मसमर्पण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *