February 11, 2026
bangla

जलपाईगुड़ी: बांग्ला पक्ष ने बंगाल का रोजगार दूसरे राज्यों में जाने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस मामले में जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग करते हुए संगठन की ओर से सोमवार को जलपाईगुड़ी शहर में एक विरोध मार्च निकाला गया, साथ ही एक रोड सभा कर बेरोजगार युवाओं की सही स्थिति बतायी गयी|

इस संदर्भ में, बांग्ला पक्ष के जलपाईगुड़ी की ओर से प्रकाश रॉय ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों से, हमने देखा है कि अन्य राज्यों के उम्मीदवार एसएससी और अन्य सरकारी नौकरियों के लिए बहुत आसानी से परीक्षा देने आते हैं। जिसके कारण जलपाईगुड़ी सहित उत्तर बंगाल के मूल निवासी बीएसएफ, सीआरपीएफ सहित विभिन्न नौकरियों से वंचित हो रहे हैं। आज की सभा और जुलूस इस संबंध में राज्य सरकार और जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *