February 16, 2026
SPORTS (2)

अस्मिता खेलो इंडिया गर्ल्स बास्केटबॉल लीग 2025-26 का केपीएस कदमा में आयोजन किया गया। इस रोमांचक टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया, जहाँ युवा खिलाड़ियों ने पूरे दिन अनुशासन, टीमवर्क और शानदार प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। खेल प्रेमियों के बीच पूरे आयोजन के दौरान उत्साह का विशेष माहौल बना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केरला पब्लिक स्कूल जमशेदपुर के निदेशक  शरत चन्द्र उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में डॉ. ओझा तथा समाजसेवी   मुख्तार आलम खान ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस पूरे टूर्नामेंट का आयोजन झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के मार्गदर्शन में किया गया और इसे टेक्निकल हेड  एम.डी. आरिफ आफताब एवं उनकी समर्पित आयोजन टीम द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

इस अवसर पर झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के कई प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें अंतरराष्ट्रीय कोच एवं सचिव  जे.पी. सिंह, अध्यक्ष  हरभजन सिंह, कोषाध्यक्ष  प्रदीप मुखर्जी, कार्यकारी सदस्य  एम.डी. जलाल शेख और निजाम अली शामिल थे। उनकी उपस्थिति ने खिलाड़ियों को प्रेरणा और प्रोत्साहन प्रदान किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में अज़हर खान, शबानुल हक, विजय कुमार, अमित, विशाल, राहुल, अरहान और सुशांत सहित सभी सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में अहम योगदान दिया। कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बाद टाटा स्टील की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। मैडनेस टीम उपविजेता रही, जबकि बाल्डविन टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया। यह पूरा टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय कोच  जे.पी. सिंह के मार्गदर्शन और देखरेख में सम्पन्न हुआ, जिनके अनुभव, नेतृत्व और निरंतर सहयोग के बिना इस आयोजन की सफलता संभव नहीं थी। टूर्नामेंट का समापन अत्यंत उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इस आयोजन ने न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया, बल्कि खेलो इंडिया के उस उद्देश्य को भी मजबूत किया, जिसके तहत जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देना और युवा महिला खिलाड़ियों को सशक्त बनाना है। झारखंड में गर्ल्स बास्केटबॉल की बढ़ती लोकप्रियता इस सफल आयोजन से स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *