February 12, 2026
1743513036_Photo_-_2025-04-01T184015.579

पश्चिम बंगाल के भाटपाड़ा में बमबारी और गोलीकांड को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अर्जुन सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पुलिस ने उन्हें तीन बार नोटिस भेजकर तलब किया था, लेकिन पेश न होने पर अदालत ने यह वारंट जारी किया।
अर्जुन सिंह ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि बैरकपुर एसीजेएम अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
बीते बुधवार भाटपाड़ा नगरपालिका के वार्ड नंबर 18 में अर्जुन सिंह के घर के सामने गोलीबारी की घटना हुई थी। इस मामले में तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता सोमनाथ श्याम ने अर्जुन सिंह पर आरोप लगाया था। घटना की जांच के सिलसिले में पुलिस ने अर्जुन सिंह के घर पर छापेमारी कर कुछ वस्तुएं जब्त की थीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें तीन बार पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वे पेश नहीं हुए।
गिरफ्तारी से बचने के लिए अर्जुन सिंह ने कोलकाता हाईकोर्ट का रुख किया था। उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है और अगर उन्हें गिरफ्तार किया गया तो जेल में उनकी हत्या हो सकती है। इसके बावजूद पुलिस ने मंगलवार को बैरकपुर अदालत में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट की मांग की, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *