February 10, 2026
CHESS

नेशनल जूनियर चेस चैम्पियनशिप का रविवार को आठवें राउंड के बाद खिताबी जंग और बढ़ गई. चैम्पियनशिन के ब्यॉयज कैटेगरी मेें बेहतर प्रदर्शन कर गोवा के इंटरनेशनल मास्टर एजन वाज व ग्लर्स कैटेगरी में उत्तर प्रदेश की वीमेन फाइड मास्टर शुभी गुप्ता शीर्ष पर बनी हुई है. आठवें दौर के बाद दोनों वर्गों में खिताबी तस्वीर करीब स्पष्ट हो चुकी है, लेकिन अंतिम दौरों में किसी भी खिलाड़ी को चूक की गुंजाइश नहीं है. अब हर चाल, हर निर्णय व हर अंक चैंपियनशिप की दिशा तय करेगा. वहीं शतरंज प्रेमियों की निगाहें अब आने वाले निर्णायक दौरों पर टिकी हुई हैं, जहां से इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के नए चैम्पियन सामने आएंगे।

सरायकेला- खरसावां जिला शतरंज संघ की ओर से वेव इंटरनेशनल में आयोजित 54वीं नेशल जूनियर व 39वीं नेशनल जूनियर गल्र्स चैम्पियनशिन में रविवार के आठवां राउंड कराया गया. ब्यॉयज कैटेगरी में बालक वर्ग के आठवें दौर में इंटरनेशनल मास्टर्स का वर्चस्व साफ नजर आया. गोवा के इंटरनेशनल मास्टर एथन वाज (रेटिंग 2500) ने काले मोहरों से खेलते हुए तमिलनाडु के फाइड मास्टर (एफएम) अर्नव महेश्वरी (रेटिंग 2328) को पराजित किया।

असम के मयंक चक्रवती दूसरे व आंध्र प्रदेश के मयंक एमडी इमरान तीसरे स्थान पर बने हैंङ बालिका वर्ग में भी आठवां दौर निर्णायक साबित हुआ. गल्र्स कैटेगरी में उत्तर प्रदेश की वुमन फाइड मास्टर शुभी गुप्ता (रेटिंग 2259) ने काले मोहरों से खेलते हुए दिल्ली की साची जैन (रेटिंग 2080) को पराजित किया. दूसरे स्थान पर आंध्र प्रदेश की भीमरा सेट्डी व तीसरे स्थान पर निवेदिता वी सी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *